Thursday, April 7, 2011

१४३८१५६ आबादी वाला जनपद है कांशीरामनगर

भारत की जनगणना २०११ के अंतर्गत कांशीरामनगर जनपद की जनगणना का आंकड़ा सामने आ गया है। इसके मुताबिक कांशीरामनगर की जनसंख्या १४३८१५६ है। जनगणना-२००१ के मुकाबले दस वर्षो में १७.०५ फीसदी की दर से जनसंख्या वृद्धि दर्ज हुई है। मौजूदा प्रति व्यक्ति घनत्व की स्थिति ७३६ स्क्वायर मीटर की है।
वर्ष २००१ की जनगणना के समय कांशीरामनगर का हिस्सा एटा में शामिल था, इसलिए कोई स्पष्ट आंकड़ा तो नहीं, लेकिन तहसीलवार आंकड़ों के मुताबिक जनगणना २००१ में जनसंख्या ११,८६४७९ रही। वर्ष २०११ की कुल जनगणना में ७,६५५२९ पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या ६,७२६२७ है। जीरो से छह वर्ष तक के बच्चों की संख्या २,४४८५२ है। इसमें १,२९६९० बालक और १,१५१५९ बालिकाएं हैं। बालिकाओं की जन्म दर बालकों के मुकाबले कम है। महिला और पुरुषों के बीच लिंगानुपात दर ८७९ की है। जीरो से छह वर्ष के बच्चों के बीच लिंगानुपात की दर ८८८ है। साक्षरता की दर में वृद्धि दर्ज की गई है। कुल आबादी में ६२.३० फीसदी लोग साक्षर हैं। इनकी आबादी का आंकड़ा ७४३४७९ है। साक्षरता प्रतिशत में पुरुष काफी आगे हैं। पुरुषों की साक्षरता दर ७२.९१ है। जबकि महिलाओं की साक्षरता दर ५०.२० है। कुल साक्षर पुरुष ४६३६१३ हैं, जबकि साक्षर महिलाएं २७९८६२ हैं। इसके अलावा अन्य जनसंख्या में ५२ लोग हैं। जनसंख्या के बालक वर्ग में केवल एक शिशु है।

No comments:

Post a Comment